मनमर्जी फीस वसूलने की शिकायत पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने उठाये ठोस कदम

By New31 Uttarakhand

अभिभावकों से मनमर्जी फीस वसूलने और ड्रेस किताबो को लेकर लगातार मिल रही शिकायत के बाद अब प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। दरअसल अब प्रदेश के समस्त निजी स्कूल मनमानी फीस नहीं ले पाएंगे और न ही अभिभावकों को किसी खास दुकान से स्कूल ड्रेस या किताबें खरीदने के लिए बाध्य करेंगे। आपको बता दे गुरुवार को देहरादून में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई।

जिसमें निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि अभिभावकों की शिकायत रहती है कि स्कूल संचालक मनमर्जी से हर वर्ष फीस में बढ़ोत्तरी करता है। जिसका उन्हें कोई वास्तविक कारण नहीं बताया जाता है। इतना ही नहीं अधिकांश निजी स्कूल अभिभावकों को किताबें और स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए एक खास दुकान में भेजते हैं, जो पूरी तरह से गलत है। आगे उन्होंने कहा की निजी स्कूलों को प्रत्येक शिक्षा सत्र में फॉर्म भरने से पहले अपने ब्रॉशर में फीस की विस्तृत जानकारी देनी होगी। यदि स्कूल अपनी फीस में बढ़ोत्तरी करता है तो उसे कारण सहित इसकी जानकारी देनी होगी और नोटिस बोर्ड पर भी इसे चस्पा करना होगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया जाएगा। हालांकि कुछ जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी नियमों का पालन भी करवा रहे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.