देहरादून में एक ही जगह पर तीन शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र के बड़ोवाला में एक शिशु सहित तीन शवों के मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल मंगलवार देर शाम क्षेत्र में एक सूखे नाले से दुर्गंध आने की स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत करी लेकिन देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने घटनास्थल के आस-पास जंगल होने और जंगली जानवरों से खतरे की आशंका के कारण आस-पास तलाशी अभियान सुबह होने पर चलाने के निर्देश दिए। हालांकि बुधवार सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कूड़े का ढेर हटाने पर वहां तीन माह का एक शिशु और दो महिलाओं के शव बरामद हुए। हलाकि तीन शव में से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। वही पुलिस को आशंका है कि सभी तीनों शव एक ही परिवार के सदस्यों के हो सकते हैं। साथ ही पुलिस ने बताया की तलाशी अभियान के दौरान जो शव उन्हें बरामद हुए है उनकी शिनाख्त और उनके बारे में जानकारी हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दरअसल देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में भी गुमशुदगी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक-दो जगहों पर एक महिला और उसकी बच्ची की गुमशुदगी की सूचना मिली है, जिसकी जानकारी पुलिस टीम द्वारा जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस-पास जंगलों में श्वान दस्तों की मदद से तलाशी ली गई, जिसमें एक बैग बरामद हुआ। दरअसल उस बैग पर मुंबई लिखा है और उसके अंदर कुछ नकली जेवरात, बच्चों के नए-पुराने कपड़े एवं अन्य सामान बरामद हुए है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.