कंगना रनौत को थपड़ मारने वाली सिपाही को मिलेगा 1 लाख का इनाम, विशाल ददलानी ने ऑफर की जॉब

By New31 Uttarakhand

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीटे से बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतने वाली कंगना रनौत को बीते गुरुवार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला सिपाही ने थप्पड़ मार दिया। दरअसल कंगना को थप्पड़ मारने वाली सिपाही का नाम कुलविंदर कौर है। वही इस घटना के बाद 2 पक्षों के गुट चल रहे है जिसमे एक गुट महिला के विपक्ष में है तो वही दूसरा गुट थप्पड़ मारने वाली इस महिला सिपाही के पक्ष में आ गया हैं। आपको बता दे पंजाब के जीरकपुर का एक बिजनेसमैन शिवराज सिंह बैंस भी इस महिला के सपोर्ट में है। इस बिजनेस मैन ने कंगना को थप्पड़ मारने वाली इस सिपाही को इनाम में 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

साथ ही उन्होंने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमे उनका कहना है कि वो कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली इस महिला सिपाही को सलाम करते है। उसने पंजाब और पंजाबियत को बचाने के लिए ऐसा किया है। तो वही दूसरी तरफ सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने बीते दिनों अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा की , “अगर मिस कौर को उनकी ड्यूटी से निकाल दिया गया है, तो कोई मेरे से उनका संपर्क करवा दो और मैं इस बात को सुनिश्चित करूंगा की उन्हें नौकरी मिल जाए। हालाकि अब इसके बाद उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग कंगना को सपोर्ट कर रहे है तो वही कुछ लोग महिला सुरक्षाकर्मी को सही बता रहे है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.