उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीटों पर लगाई जीत की हैट्रिक

By New31 Uttarakhand

लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व लोक सभा चुनाव जिसके नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार था आखिर वह पल आ ही गया। दरअसल वो समय आ ही गया जब लोक सभा चुनाव के नतीजे हमारे सामने है। आपको बता दे उत्तराखंड के नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से सत्ताधारी दल भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के बीच प्रतिष्ठा की जंग छिड़ी हुयी थी। लेकिन अंत में एक बार फिर 2019 के लोक सभा चुनाव के बाद अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने बाजी मारी और जित अपने नाम दर्ज की। वही उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी ने पांचो सीटों पर जीत का डंका बजा दिया है।

साथ ही 2014, और 2019 के चुनाव के बाद अब 2024 में भी जीत हासिल कर बीजेपी सरकार ने हैट्रिक लगायी और प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनायीं है। दरअसल 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांचो सीटों पर 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसके नतीजे 4 June को सब के सामने आ गए है। जहा अल्मोड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा, टिहरी गढ़वाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी साह, हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जीत दर्ज की है। वही बात करे वाराणसी सीट की तो वाराणसी सीट से बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिले, तो वही राय बरेली सीट से कांग्रेस को सबसे अधिक वोट मिले, साथ ही दिल्ली सीट से भाजपा को सबसे अधिक वोट मिले, हालाकि उत्तर प्रदेश से सपा सबसे आगे रही, और गुजरात सीट से भी भाजपा ने अपने नाम जीत दर्ज की।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.