हल्द्वानी में बीती शाम काठगोदाम थाना क्षेत्र के हैड़ाखान मोटर मार्ग के पास जंगल की तरफ भीषण सड़क हादसा हुआ | इस हादसे में बारात से लौट रही एक टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया | जिसके चलते उसकी एक स्कूटी से टक्कर लग गयी, जिसमें सवार आरपीएफ के दो जवानों में से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई | मृतक जवान की पहचान आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रेणु के रूप में हुई है | पुलिस के मुताबिक टैम्पो ट्रेवलर गौलापार से शादी समारोह के बाद वापस हैड़ाखान जा रही थी कि और अचानक टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और उसकी टक्कर स्कूटी से हो गई, जिसमें काठगोदाम में तैनात आरपीएफ की महिला जवान रेणु की मौत हो गई | वही घायल आरपीएफ का दूसरा जवान बृजलाल में भर्ती है | जिसका इलाज चल रहा है, इसके साथ ही टेंपो ट्रैवलर में14 लोग यात्रा कर रहे थे | जिसमें 5 लोगों को मामूली चोट आई है, इस दौरान पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | टेंपो ट्रैवलर के घायलो को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं |
Date : 11-May-2022
Penned by Reeta Joshi