खराब मौसम में फंसा सीएम धामी का हेलीकाप्टर, पंतनगर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला चल रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्र में भी दिन के समय आंधी आ रहाी है। ऐसे में खटीमा से देहरादून जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंस गया। इस पर पंतनगर एयरपोर्ट में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

बताया जा रहा है कि जब उन्होंने उड़ान भरी तो कुछ ही देर में तेज आंधी व हल्के बादल से मौसम खराब हो गया। इस पर पायलट ने हेलीकाप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। सूचना पर आनन फानन जिले के आला अफसर पंतनगर पहुंच गए। एयरपोर्ट अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय हो गए। सीएम अभी पंतनगर में ही रुके हुए हैं।

मंगलवार को अचानक मौसम खराब हो जाने से सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकाप्टर पंतनगर एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10 बजकर 28 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सीएम खटीमा से देहरादून जा रहे थे। तेज आंधी व हल्के बादल से मौसम खराब हो गया। इस पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकाप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी सूचना पर जिले के अफसरों में खलबली मच गई। आनन फानन आला अफसर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। एयरपोर्ट अधिकारी व कर्मचारी भी सक्रिय हो गए। सीएम डीएम के साथ जिले के विकास कार्यों की जानकारी ली। मौसम साफ हो गया है। कुछ मिनट में सीएम देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Date : 10-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.