चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

By New31 Uttarakhand

चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक नहीं है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन करेंगी। चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक नहीं है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन करेंगी।

बता दें कि इस सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल,मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाल समेत राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं | इसके अलावा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणी,प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस सूची का हिस्सा हैं | हालांकि स्टार प्रचारकों की इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और चम्पावत जिले की लोहाघाट सीट से विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को जगह नहीं मिली है | बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम तय किए जाएंगे | वहीं चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन करेंगी

Date : 10-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.