सीएम धामी ने चम्पावत से दर्ज करवाया नामांकन, जिले में 31 मई को होगा उपचुनाव 

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है | बता दें कि नामांकन से पहले सीएम धामी नगरा तराई गांव स्थित अपने कुल देवता के मंदिर गए | जहां उन्होंने कुल देवता का आशीर्वाद लिया | इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि वे चंपावत से चुनाव लड़ने जा रहें हैं, यह देवो की भूमि है और उन्हें विश्वास है कि चंपावत की जनता उनको अपना आशीर्वाद देगी | चुनाव जीतने के बाद उनका प्रयास रहेगा कि वो चंपावत को आदर्श विधानसभा बनाएं | बता दें कि प्रदेश में इसी साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में सीएम धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे | जिसके बाद चंपावत से जीत दर्ज करने वाले कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का प्रस्ताव रखा था | जिसके बाद उन्होंने 21 अप्रैल को इस सीट की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था | आपको बता दें कि चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और तीन जून को नतीजा सामने आएगा | वहीं सीएम के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है |

Date : 9-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.