यहां पति-पत्नी के झगड़े में हुई मासूम की मौत

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दून अस्पताल के पीकू वार्ड में पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई के चक्कर में एक डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची देर रात तक पुलिस डॉक्टरों, स्टाफ व परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी..जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल के बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत गंभीर होने पर वह वेंटिलेटर पर रखा गया था।

वहीं इस दौरान पति पत्नी की किसी बात पर झगड़े शुरू हो गए, इसी झगड़े के बीच ट्यूब निकल गई, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चे को इनक्यूबेट कर करीब 1 घंटे तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। जिसके बाद बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.