बता दें की एक ही महिला को अपनी पत्नी बताने वाले दो व्यक्तियों का विवाद ऋषिकेश में चर्चा का विषय बना रहा।बता दें की यह मामला ऋषिकेश तहसील परिसर के समीप का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति ने फोटो दिखाते हुए महिला को अपनी पत्नी बताया तो दूसरे शख्स ने कह दिया कि ये तेरी नहीं मेरी पत्नी है ।दोनों ने जब अपनी -अपनी पत्नियों की तस्वीरों का मिलान किया तो संबंधित महिला एक ही निकली इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपनी आप बीती बताई। जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह दोनों एक चतुर महिला के जाल में फंस गए हैं। अब दोनों पतियों ने महिला को हवालात पहुंचाने की बात कही है।इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अमित नाम के शख्स ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से 2012 में शादी हुई थी।
उनका 12 साल का एक बेटा भी है फिलहाल, मुजफ्फरनगर कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस बीच पता चला कि पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी कर ली है। जिसके बाद दूसरे पति को तलाश करता हुआ ऋषिकेश पहुंचा । इत्तेफाक से मुलाकात पत्नी के दूसरे पति से भी हो गई। महिला पर अपना हक जता रहे दूसरे व्यक्ति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है। कुछ दिन बाद उसे पता चला की पत्नी पहले से ही विवाहित है और उसका बेटा भी है।