गोल्डन गर्ल ने फिर राज्य और देश का बढ़ाया मान, चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

By New31 Uttarakhand

बता दें की गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मानसी नेगी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड समेत देश का मान बढ़ाया है। चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए उनका चयन हुआ है। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।साथ ही आपको बता दें की मूल रूप से चमोली जिले मझोठी गांव की रहने वाली मानसी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था।

वहीं मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया, चीन के चेंगदू में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मानसी का चयन 20 किलोमीटर वॉक रेस के लिए हुआ है। मानसी पांच अगस्त को इसमें देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.