पंतनगर निवासी रीमा ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा पास की है। बता दें की रीमा पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी और कुमाऊं विश्वविद्यालय से M.A की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात रीमा वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है।
साथ ही आपको बता दें की पढ़ने में होनहार छात्रा रीमा ने पहले प्रयास में अच्छे अंक के साथ यूजीसी नेट परीक्षा पास की है। रीमा के पिताजी पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। जबकि माता ग्रहणी हैं और भाई आदित्य हल्द्वानी रीजन में केन इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं रीमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व परिजनों को दिया है।