आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

By New31 Uttarakhand

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए गुरुवार को बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आपको बता दें की उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, चमोली, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।वहीं मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में 4 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में भी गुरुवार को कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि बाकी जगह बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की वजह से राज्य में तापमान में भी कमी आई है। साथ ही आपको बता दें की मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री वह नई टिहरी में 17.3 डिग्री तक तापमान पहुंचा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.