अब ‘रूह बाबा’ बनकर फिर धूम मचाएंगे कार्तिक, क्या जल्द शुरू होगी ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने साल 2022 में आई फिल्म फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई थी, जिसके बाद फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट की मांग कर रहे थे। इस बीच ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि कार्तिक जल्द ही इसके तीसरे पार्ट यानी ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।जी हां, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ अगले साल यानी 2024 की फरवरी तक फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है।

वहीं फिल्म की इस समय स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।इसके अलावा टीम ने इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंजाइजी के तीसरे पार्ट के लिए बेसिक प्लॉट को तैयार कर लिया है। भूषण कुमार खुद फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के सभी पहलुओं को सही करने पर बारीकी से काम कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि फरवरी, 2024 तक फिल्म को फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं, कहा जा रहा है कि मेकर्स ‘भूल भुलैया 3’ को साल 2024 में दीवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग करने से पहले अभिनेता डायरेक्टर कबीर खान के साथ फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग पूरी करेंगे। डायरेक्टर अनीस बज्मी को फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ पर काम शुरू करने से पहले शाहिद कपूर के साथ अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग करने की उम्मीद है। कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में ‘भूल भुलैया 2’, ‘चंदू चैंपियन’, ‘आशिकी 3’ और ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी फिल्में हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.