अब तीन नहीं सिर्फ एक होगी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी!

By New31 Uttarakhand

बता दें की परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ-साथ स्पॉट किया जाता है। लवबर्डस ने बीते 13 मई को सगाई कर ली थी। उनका यह कार्यक्रम दिल्ली में हुआ था। हाल ही में दोनों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी देखा गया था, जहां उन्होंने गुरुद्वारे में आशीर्वाद लिया और सेवा भी दी। अब फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दोनों की शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबरों की मानें तो अटकलें हैं कि कपल की शादी अक्टूबर में किसी भी समय हो सकती है। खबरों के अनुसार परि-राघव गुरुग्राम में रिसेप्शन आयोजित करने की प्लानिंग कर रहा है। पहले खबरें थीं कि यह जोड़ी मुंबई, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में तीन रिसेप्शन देने वाली है। लेकिन अब एक ही रिसेप्शन देने की प्लानिंग हो रही है।

वहीं खबरों के अनुसार यह जोड़ा गुरुग्राम के द लीला एंबियन्स गुरुग्राम होटल में शादी की रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज कर सकता है। वहीं खबर यह भी है कि परी और राघव के माता-पिता हाल ही में फूड टेस्टिंग सेशन के लिए होटल पहुंचे थे। वहां उनके लिए काफी बड़ा मेन्यू रखा गया था।वहीं गुरुग्राम के रिसेप्शन को लेकर कहा जा रहा है दिल्ली राघव का बर्थप्लेस है तो उनके ज्यादातर दोस्त और बाकी मेहमान भी दिल्ली से ही हैं। परिणीति भी बॉलीवुड की बड़ी सेलिब्रिटी हैं, ऐसे में यदि रिसेप्शन एक ही देने की प्लानिंग है तो उम्मीद है कि इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.