धर्मनगरी हरिद्वार में चेतावनी रेखा से नीचे आया गंगा का जलस्तर

By New31 Uttarakhand

बता दें की श्रीनगर डैम से अतिरिक्ति पानी छोड़ने के साथ ही रविवार को बढ़ा गंगा का जलस्तर सोमवार को चेतावनी रेखा से नीचे आ गया। जिससे पुलिस और प्रशासन ने रात की सांस ली। बता दें कि रविवार को श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का एक गेट भी टूट गया था। इस वजह से गंगा जलस्तर भी चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया था। जिससे प्रशासन के अधिकारियों हड़कंप मच गया। गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रखने की अपील कराई गई। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर निरंतर चेतावनी रेखा को छू रहा है।

वहीं इससे गंगा के इलाकों के खेतों में पिछले दिनों गंगा नदी का पानी भी घुस गया था। लोगों का भारी नुकसान गंगा के पानी से हुआ था।रविवार को गंगा में श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने की सूचना प्रसारित की गई थी। दिन में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया। जिससे सामान्य दिनों में जहां गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। श्रीनगर डैम से पानी आने से गंगा में दो लाख 255 क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। हालांकि, इससे गंगा में पानी छोड़े जाने से कोई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।अधिकारियों की निगाहें दिनभर गंगा के जलस्तर पर बना रहा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.