बारिश से हिमाचल में मची तबाही पर छलका यामी गौतम का दर्द

By New31 Uttarakhand

बता दें की हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मची हुई है। इस तूफान से जानमाल का काफी नुकसान हो रहा है। वहीं, हिमाचल की ऐसी हालत देखकर एक्ट्रेस यामी गौतम का दिल टूट गया है। दरअसल, यामी हिमाचल की रहने वाली हैं, और ऐसे भयावह दृश्य को देखकर विकास और प्रकृति के बीच संतुलन रखने की बात पर जोर देती नजर आई हैं। भारी बारिश और बाढ़ से आहत हुईं यामी गौतम ने कहा है, ‘यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है, लोगों की जान चली गई। यह वैसा नहीं है जैसा आपने कभी सोचा था, यह वास्तव में दर्दनाक है। ऐसे कोई शब्द नहीं हैं, जो उस घाव को भर सकें, लेकिन सिर्फ इसलिए कि यह इस पैमाने पर किसी और के साथ न हो, मुझे उम्मीद है कि आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।’

वहीं यह याद दिलाते हुए कि हिमाचल को ‘देवताओं की भूमि’ कहा जाता है, वह आगे कहती हैं, ‘बारिश के कारण स्थिति के उन वीडियो को देखना निराशाजनक है, और उनमें से कुछ को देखकर मैं अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सकी, लेकिन वहां के लोगों को भविष्य में इससे बचने के लिए अभी से तैयार रहना होगा। प्रकृति हमें यही बता रही है, यह रेड अलर्ट है। यह एक संकेत है कि विभिन्न स्तरों पर कुछ करने की जरूरत है, और हम सभी समान रूप से जिम्मेदार हैं।’यामी गौतम ने हिमाचल में रहने वाले अपने परिजन और दोस्तों की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘वे नदी क्षेत्र से दूर हैं, और सुरक्षित हैं।’ यामी ने आगे जोड़ा, ‘मैं जिस बारे में बात कर रही हूं, वह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे लोग पहले से जानते नहीं हैं। जलवायु परिवर्तन इसका पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारण है। तापमान बदल रहा है, और अधिक नमी है, इसलिए अधिक वर्षा है

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.