‘जवान’ का धमाकेदार प्रीव्यू हुआ रिलीज, शाहरुख ने जीता फैंस का दिल

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पठान की सफलता के बाद शाहरुख के फैंस काफी दिनों से जवान के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि फिल्म का टीजर 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि टीजर से पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है।

वहीं फैंस के लिए मेकर्स ने ‘जवान’ का प्रीव्यू रिलीज किया गया है।जवान के मेकर्स ने फिल्म का ‘जवान’ रिलीज कर के हर किसी को काफी एक्साइटेड कर दिया है। इस प्रीव्यू को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार काफी खूंखार होने वाला है। शाहरुख पठान के बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यानी की स्क्रीन पर एक बार फिर किंग खान के फैंस को उनका एक्शन स्टंट देखने को मिलेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.