बिग बॉस ओटीटी 2′ को मिल रहा एक्सटेंशन

By New31 Uttarakhand

बता दें की सलमान खान के जरिए होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। शो में आए दिन रिश्ते और हालात बदलते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस भी दंग हो जा रहे हैं। इस शो के कंटेस्टेंट्स अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। साथ ही फैंस को भी उनकी निजी जिंदगी के पहलुओं पर गौर फरमाते हुए काफी मजा आ रहा है। केवल दो सफ्ताह में शो को 400 करोड़ मिनट से अधिक बार देखा गया है। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे बढ़ाने का फैसला किया है, और इसी को लेकर होस्ट सलमान खान ने भी फैंस को खुशखबरी सुना दी है।

वहीं जियो सिनेमा पर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक बन गई है। सलमान खान ने वीकएंड के वार में रियलिटी शो के बारे में एक अच्छी खबर दी, जिसे जानकर फैंस खुश हो उठे। होस्ट ने शो की सफलता को देखते हुए इसे दो सफ्ताह तक आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है। शो को एक्सटेंड करना सलमान और उनकी टीम की ओर से दर्शकों का शुक्रियाअदा करने का एक तरीका है, क्योंकि फैंस की बदौलत ही इसकी टीआरपी में जबर्दस्त उछाल आ रहा है।22वें एपिसोड में सलमान खान ने तीसरे वीकएंड के वार के दौरान कंटेस्टेंट्स से बात की। इसी बीच जब वह अविनाश सचदेव और फलक नाज को घर के अंदर एक-दूजे के प्रति आकर्षित होने के लिए क्लास लगा रहे थे, तभी उन्होंने यह रोमांचक खबर सुनाई। सीजन की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि शो को दो सफ्ताह तक आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.