टिहरी गढ़वाल में खाई में गिरी मैक्स गाड़ी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती में बड़ा हादसा हुआ है। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे।सूचना मिलते ही पुलिस औरएसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पांच लोगों को निकाल लिया है। जबकि छह लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल जिले के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और SDRF की टीम पहुंची।

टीम ने नदी से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। टीम को अभी चालक समेत अन्य छह लोगों की तलाश है।रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया गया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.