यहां बारिश में भरभराकर गिरा मकान, पति-पत्नी की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों बारिश ने कहर भरपाया हुआ है। बता दें की जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वही पहाड़ जाने वाले कई मार्ग बंद है। अब खबर काशीपुर से आ रही है। जहां गांव मिस्सरवाला में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।वहीं मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात परिवार के सभी लोगा घर में सो रहे थे।

इसी बीच झमाझम बारिश हो रही थी। तभी अचानक पहले मकान की दीवार गिरी और उसके साथ ही छत गिर गई। हादसे में पति और पत्नी छत के नीचे दब गए। हादसे में मोहम्मद नासिर 65 वर्षीय और उनकी पत्नी मोहमद्दी 60 वर्षीय की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौ।क पर पहुंची कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फत्र्याल और तहसीलदार यूसुफ अली ने शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.