‘सालार’ ने फेरा ‘डॉन..3’की अनाउंसमेंट डेट पर पानी?

By New31 Uttarakhand

प्रभास की फिल्म सालार का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से यह चर्चा में बना हुआ है। सालार का टीजर नए रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन खबर है कि इसके कारण डॉन 3 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा है। दरअसल बीते कई दिनों से बज था कि रणवीर सिंह के हाथ फरहान अख्तर और शाहरुख खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लग गई है। रिपोर्ट्स यह भी थीं कि जल्द ही इस फिल्म का धांसू एलान होने वाला है। खबर तो यह भी थी कि रणवीर सिंह के बर्थडे के दिन मेकर्स डॉन 3 का धांसू ऐलान कर सकते हैं। लेकिन डॉन 3 के मेकर्स के इस प्लान पर पानी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक इसकी वजह सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार के टीजर का सामने आना है।

जब से डॉन 3 की घोषणा हुई है तब ये अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। पहले खबर थी कि इस फिल्म में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। लेकिन बाद में खबर आई कि फरहान अख्तर ने डॉन की तीसरी किश्त के लिए स्क्रिप्ट लिख ली है। उनकी प्लानिंग थी कि इस फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ के साथ एक नई पीढ़ी के अभिनेता को कास्ट किया जाए। लेकिन बाद में शाहरुख को यह आइडिया पसंद नहीं आया। मसला यह भी था कि जिस तरह की फिल्म शाहरुख करना चाह रहे थे, उसमें डॉन 3 फिट नहीं हो रही थी।इसके बाद एक और खबर आई, इसमें कहा गया कि डॉन के तीसरे पार्ट के लिए रणवीर सिंह का नाम फाइनल कर लिया गया है। हालांकि रणवीर इस फिल्म को करने से हिचक रहे थे, लेकिन मेकर्स ने रणवीर को मना लिया और उनके साथ एक वीडियो भी शूट किया जा चुका है। इसी वीडियो को अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन बात नहीं बन पाई।

दरअसल फिर हुआ यह कि ऐन वक्त पर प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार के मेकर्स ने अपनी फिल्म के टीजर का धांसू एनाउंसमेंट कर दिया। जिसके बाद डॉन 3 के मेकर्स फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट सोच में पड़ गए। काफी सोच के बाद उन्होंने सालार की आंधी से अपनी फिल्म के एनाउंसमेंट वीडियो को बचाने के लिए फिलहाल इसे होल्ड कर दिया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.