बारिश के बाद मसूरी से दिखा देहरादून का मनमोहक नजारा

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में इन दिनों मौसम खराब बना हुआ है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी पिछले दो सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार रात को बारिश रुकी तो मसूरी से दून घाटी का अद्भुत नजारा दिखा। पहाड़ी से नीचे देखने पर ऐसा लग रहा मानो तारे जमीन आ गए हों।मसूरी से दून घाटी का यह दृश्य हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा था।बता दें की बारिश थमने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक मालरोड घूमने निकले।

इस दौरान घाटी का नजारा देख सैलानी खुश नजर आए।उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।वहीं मौसम विभाग ने आठ जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को कुछ मैदानी और कुछ पर्वतीय इलाकों के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.