अथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया नए घर में रहेंगी किसके साथ?

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन केएल राहुल के इश्क और शादी के चर्चे आज कल आम हैं। हाल ही में खबरें आईं कि कपल ने बांद्रा के कार्टर रोड स्थित एक बिल्डिंग में एक 4 बीएचके अपार्टमेंट रेंट पर लिया है और जल्द दोनों इस आलिशान अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं। अपने नए में शिफ्ट होने की खबरों पर हाल ही में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़, सच्चाई उजागर की। अथिया शेट्टी ने साफ कहा कि वह केएल राहुल के साथ नए घर में शिफ्ट नहीं हो रही हैं।

अथिया शेट्टी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पड़ोस में नया घर लिया है । शिफ्टिंग को लेकर कहा जा रहा था, कि वह जल्द अपने नए घर में बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शिफ्ट होंगी । अब एक्ट्रेस ने खुद शिफ्टिंग का सच सबके सामने रखा है। ई टाइम्स से बात करते हैं अथिया शेट्टी ने साफ-साफ कहा, ‘मैं किसी और के साथ नहीं, बल्कि अपने मम्मी-पापा के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रही हूं। मैं अपने परिवार के साथ अपने बिल्कुल नए घर में रहेंगे’। फिलहाल अथिया अपने मम्मी-पापा और भाई अहान के साथ दक्षिण मुंबई में अपने अल्टामाउंट रोड स्थित घर पर रहती हैं।

शादी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही हूं। मैं इन सबसे अब थक गई हूं, अब मैं केवल उन पर हंसती हूं और क्या करें लोगों को वो सोचने दें जो वो सोचना चाहते हैं।’ अथिया और केएल राहुल की अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। दोनों ने इन खबरों पर मुहर लगाई जब वे पिछले साल अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर में शामिल हुए। वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया को आखिरी बार 2019 की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था।

Date : 7-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.