केदारनाथ दर्शन के लिए निकले तीन युवक हादसे का हुए शिकार

By New31 Uttarakhand

बता दें की केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे युवकों की बाइक हादसे का शिकार हो गई बता दें की एक बाइक पर सवार होकर केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे युवकों की बाइक खाई में गिर गई है ,वहीं इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

साथ ही आपको बता की अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी तीनों युवक केदारनाथ धाम दर्शन के लिए एक ही बाइक पर निकले थे। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला। और एक शव भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.