सोने की कीमत में आई गिरावट, जानें कितने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

By New31 Uttarakhand

बता दें की भारतीय सर्राफा बाजार में 05 जुलाई, 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी वहीं सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार थी वहीं, चांदी का भाव 69 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक था और राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58469 रुपये थी ,जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69797 रुपये थी .

वहीं आज फिर सोने और चांदी की कीमत में उठा-पटक का दौर चला है. प‍िछले द‍िनों 68000 रुपये तक ग‍िरने वाली चांदी एक बार फ‍िर से 70000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के पार पहुंच गई है. वहीं सोना भी 58000 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा है. मई की शुरुआत में र‍िकॉर्ड हाई बनाने वाले सोने में अब नरमी देखी जा रही है. हालांक‍ि चांदी में कुछ तेजी जारी है. मई में सोना 61739 रुपये और चांदी 77280 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के र‍िकॉर्ड पर पहुंच गई थी.

साथ ही आपको बता दें की मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने-चांदी के रेट में तेजी देखने को म‍िली. MCX पर गुरुवार को सोना 28 रुपये चढ़कर 58501 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 109 रुपये की तेजी के साथ 71466 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेंड कर रही है. इससे पहले बुधवार को एमसीएक्‍स पर सोना 58473 रुपये और चांदी 71357 रुपये प्रति क‍िलो पर बंद हुई थी.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.