चार जिलों में बारिश के आसार ,ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में नौ जुलाई तक बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ जनपदों में मौसम बिगड़ा रहेगा। यहां तेज से भारी बारिश होने की आशंका है।अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, नौ जुलाई तक इन जनपदों में मौसम ऐसा ही रहेगा। यहां तेज से भारी बारिश होने की आशंका है। प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध 179 सड़कों में से 52 को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि 127 सड़कें अब भी बंद हैं। लोनिवि की ओर से इन सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है।भारी बारिश के चलते बुधवार को सड़कों को खोलने के काम में दिक्कत आई। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश में बुधवार देर शाम तक 127 सड़कें बंद थीं, जिन्हें खोलने के लिए मौके पर 119 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर आदि मशीनें प्रमुखता से लगी हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.