यहां हाईवे पर पत्थरों की बौछार, शिक्षिका हुई घायल

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रदेशभर के कई जिलों बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में चट्टान से पत्थर गिरकर एक कार पर गिर गया, जिससे कार में सवार शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई है। घायल शिक्षिका को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। वहीं बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि बाजपुर में हाईवे के ऊपर चट्टान से रुक-रुककर पत्थर छूट रहे हैं। पत्थरों की बौछार से यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। वहीं चमोली जनपद में देर रात से हो रही बारिश अभी भी जारी है।

वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका में पहाड़ी से मलबा आने के कारण सुबह सात बजे फिर बंद हो गया है, जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जनपद में 16 ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध हैं। ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही कर रहे हैं। हाईवे पर छिनका में लगातार पहाड़ी से पत्थर छिटकने के कारण एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। बारिश के थमने का इंतजार किया जा रहा है।दूसरी तरफ यमुनोत्री घाटी में कल देर रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में धरासू बैंड के पास गंगोत्री हाईवे मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे बमुश्किल खोला जा सका। स्थानीय लोगों और कांवड़ियों के वाहन यहां फंसे रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.