यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी में कार

By New31 Uttarakhand

चिन्यालीसौड़ृ सीएचसी से अपनी मां का इलाज कर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार बनचौरा- बडेथी सड़क पर मोरगी बैन्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बता दें की हादसे में छोटे भाई और मां की मौके पर ही मौत हो गई, और वाहन चालक बडा भाई घायल हो गया है।जी हां आपको बता दें की अपनी मां का इलाज करवाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार हादसे का शिकार हो गई है।वहीं इस दुर्घटना में मां और छोटे भाई की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बडेथ- बनचौरा रोड पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और गंभीर घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती करवाया।बुधवार तड़के एक कार सड़क से 300-400 मीटर नीचे खाई में गिरी गई। इस हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) की मौके पर ही मौत हो गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.