हल्द्वानी में मायके गई एक विवाहिता अपने सात महीने के मासूम बच्चे को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई | पति ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौपी है। हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली आम का बगीचा निवासी संजना सक्सेना पत्नी सौरभ सक्सेना ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी है, कि उसकी पत्नी संजना 26 अप्रैल को मायके गई थी, ठीक दूसरे दिन वह मुरादाबाद में रहने वाले कमल पुत्र सुरेश के साथ अपने सात माह के बच्चे को लेकर भाग गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Date : 7-मई-2022
Penned by News 31 uttrakhand team