उत्तराखंड में मौसम पल-पल अपना रंग बदल रहा है ,बता दें की राज्य के कई इलाकों में कभी तेज धुप निकल रही है तो कभी तेज बारिश हो रही है ,वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,साथ ही आपको बता दें की मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान भी जताया गया है।
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया है कि देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है ,फिलहाल मंगलवार को भी राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बरसात हुई जिस वजह से जलभराव भी देखने को मिला है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।