अब टीवी पर ‘रामायण’ शो की वापसी पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया

By New31 Uttarakhand

रामानंद सागर ने ‘रामायण’ पर आधारित एक कालजयी सीरियल बनाया, जिसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला। 80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो के प्रति दर्शकों में अलग ही दीवानगी हुआ करती थी। इसके बाद कोविड महामारी की दस्तक के बाद लगे लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर ‘रामायण’ सीरीयल का प्रसारण शुरू हुआ। तब भी दर्शकों में इसके प्रति जबर्दस्त क्रेज दिखा। अब आज से यह ‘रामायण’ सीरियल फिर टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। इसे आज शाम 7:30 बजे से शेमारू टीवी पर देखा जा सकता है। इसे लेकर हाल ही में ‘रामायण’ में राम का रोल अदा करने वाले एक्टर अरुण गोविल ने प्रतिक्रिया दी है।

रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ के राम और एक्टर अरुण गोविल ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि लोग इसे देखेंगे और प्यार देंगे। उन्होंने हर किसी को यह शो देखने का सुझाव दिया है। साथ ही उन्होंने ‘रामायण’ को जिंदगी के लिए एक संस्थान बताया है। एक्टर से जब पूछा गया कि ‘रामायण आ रही है। आप लोगों से क्या कहना चाहते हैं’? इस पर अरुण गोविल ने कहा, ‘फिर से देखेंगे लोग, फिर से प्यार करेंगे। रामायण हमारी जिंदगी के लिए बेहद सकाराकत्मक चीज है। मैं तो यह कहता हूं कि जिन्होंने अब तक भी नहीं देखा है, वह भी देखें। बहुत अच्छा होगा।’एक्टर ने आगे कहा, ‘रामायण अपने आप में एक ऐसा संस्थान है, जो हमें जिंदगी जीना सिखाता है। हम उसे सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से न देखें, जो उसमें कहा गया है, जो बताया गया है अगर हम उसे अपने जीवन में उतार लेंगे तो हमारे जीवन में बहुत सुख-शांति और आनंद आएगा’।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.