अब इतनी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

By New31 Uttarakhand

बता दें की आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त या सितंबर 2023 में और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी. यह भर्ती अभियान देश भर की बैंकों में कुल 4045 पद को भरेगा.

वहीं इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये है. जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये का शुल्क तय किया गया है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं.उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवारों के पास एक वैध मार्कशीट / डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए कि वे पंजीकरण के दिन ग्रेजुएट हैं और उनके ग्रेजुएट में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाया जाना चाहिए.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.