रानीखेत में हुआ बवाल, तीन बच्चों की मां को ले भागा समुदाय विशेष का युवक

By New31 Uttarakhand

बता दें की पुरोला मामले की तरह अब रानीखेत में समुदाय विशेष के युवक के दूसरे समुदाय की महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने पर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि सैलून की दुकान चलाने वाला युवक द्वाराहाट क्षेत्र की तीन बच्चों की मां को अपने साथ ले आया। इससे आक्रोशित बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपी की दुकान में हंगामा किया।

वहीं कोतवाली और बाजार में भी नारेबाजी की।आक्रोशित भीड़ ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रानीखेत में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हेयर ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, महिला को नारी निकेतन भेजा गया है।पुलिस के अनुसार शनिवार रात को द्वाराहाट इलाके के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी कोतवाली रानीखेत में दर्ज कराई थी। तहरीर में कहा गया था कि वह रानीखेत जाने की बात कहकर गई थी लेकिन घर नहीं लौटी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.