Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय जनपदों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की तेज बौछार पड़ने की संभावना है। जबकि, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नैनीताल ,उधम सिंह नगर , चंपावत, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

वहीं 2 जुलाई को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 और 4 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 जुलाई को राज्य के नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में जबकि 4 जुलाई को नैनीताल ,चंपावत पिथौरागढ़ ,देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी और तीव्र दौर की बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है और ऐतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.