यहां बंद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला

By New31 Uttarakhand

बता दें की चमोली जिले के छिनका में अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है, हालांकि हाईवे के हिल साइड अभी भी टनों मलबा अटका हुआ है। कुछ पत्थर पहाड़ी पर झूल रहे हैं। हाईवे बंद होने पर दोनों ओर से रोके गए वाहनों को गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।चमोली- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका में फिर अवरुद्ध हो गया थाा।

वहीं सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण हाईवे बाधित हो गया, जिससे बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब जाने वाले और लौटने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही रुक गई।पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों को बिरही और छिनका बैरियर पर रोक लिया गया है। हाईवे अवरुद्ध होने से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया है। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें हाईवे को सुचारु करने में जुटी रही, जिसके बाद अब हाईवे को आवाजाही के लिए खोला जा सकता। यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटक रहे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.