यहां दो युवकों को रेलवे ट्रेक पर रील ने बनाना पड़ा भारी ,दोनों की गई जान

By New31 Uttarakhand

बता दें की रेलवे ट्रैक पर दो युवकों को रील बनाना इतना भारी पड़ गया कि जिसकी कीमत उनको अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। मोबाइल से रील बनाते समय हरिद्वार में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। बता दें की पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी और शिवम गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए।जिसके बाद तुरंत लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनको किशोरों के कटे अंग ही मिले। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं सूचना पर थानाध्यक्ष ममता गोला मौके पर पहुंचीं, और उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.