आज आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने को लेकर होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रभास की सबसे चर्चित फिल्म आदिपुरुष इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म पर देशभर में जमकर बवाल हो रहा है। लोग फिल्म के निर्देशन से लेकर इसके संवाद तक पर सवाल उठा रहे हैं। डायलॉग्स पर सवाल उठने के बाद मेकर्स ने इसको तो सही कर दिया है, लेकिन कोर्ट में अभी भी कई याचिकाएं दर्ज हैं, जिनपर सुनवाई होनी है। फिल्म पर पूरी तरीके से बैन लगाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दो अर्जियां दायर की गईं हैं, जिनपर आज सुनवाई होनी है। प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। 16 जून को दुनिया भर में रिलीज हुई इस फिल्म को करने से पहले मेकर्स ने शायद सपने में भी न सोचा होगा कि दर्शकों से उन्हें ऐसा रिस्पॉन्स मिलेगा।

वहीं इस फिल्म को ज्यादातर दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। 10 दिन में इस फिल्म ने 274.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तमाम विवादों से घिरी इस फिल्म पर रोक की मांग की जा रही है और इसको लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दर्ज की गई है। अब आदिपुरुष पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच आज (सोमवार) सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर याचिका पर फिल्म में श्रीराम कथा को बदलकर निम्नस्तरीय दिखाने का आरोप लगाया है। तमाम विवादों से घिरी इस फिल्म पर रोक की मांग की जा रही है और इसको लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दर्ज की गई है। अब आदिपुरुष पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच आज (सोमवार) सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर याचिका पर फिल्म में श्रीराम कथा को बदलकर निम्नस्तरीय दिखाने का आरोप लगाया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.