राज्य में दी गई अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है।उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है।प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा।वहीं मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।बिजली चमकने के साथ ही आंधी-तूफान से पेड़ टूटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वालों को सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है। कहा है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सतर्कता बरतें।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.