बता दें की उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा है और ये कयास लगाए जा रहें है की 22 जून यानी की आज से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा।बता दें की उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के साथ ही प्री-मानसून दस्तक देगा। जबकि 25 जून को पूरी तरह से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा।
साथ ही आपको बता दें की मौसम विभाग की ओर से 22 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश, गर्जन और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है।