राज्य में आज बदलेगा मौसम, पांच जिलों में जारी हुआ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

By New31 Uttarakhand

बता दें की मानसून आने से पहले उत्तराखंड में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि, पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना होगा। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बौछारें और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि आज पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश होगी। हालांकि, इससे पहले भी पर्वतीय जिलों में बारिश और झोंकेदार हवाएं चलेंगी।इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 19 जून को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा बिजली चमकने के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।चक्रवाती तूफान बिपरजोय का उत्तराखंड में असर देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि, राजस्थान के बाद तूफान की गति पर कमी आने के बाद उत्तराखंड में प्री-मानसून की बारिश के आंकड़े ज्यादा दर्ज किए जा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बिपरजोय का कोई खास असर प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.