यहां पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की नदी में डूबने से हुई मौत

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के चंपावत जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां चल्थी नदी में डूबने से चम्पावत के एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक ग्राम मुड़ियानी का रहने वाला था। वह अपनी कार से हल्द्वानी से चम्पावत लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक राजकीय महाविद्यालय चम्पावत में छात्र संघ का अध्यक्ष रह चुका है।चंपावत के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल महरा की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई।

जिसकी सूचना पर परिवार व क्षेत्र में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम मुड़ियानी चम्पावत निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल महरा अपने परिजनों के साथ हल्द्वानी से कार में चम्पावत आ रहे थे। चल्थी की लधिया नदी के पास वह कार से उतरे और स्नान करने लगे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। निर्मल को डूबता देख उनकी पत्नी सोनम ने शोर मचाकर मदद मांगी। वहां मौजूद लोगों ने निर्मल को पानी से बाहर निकाला व उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.