हल्द्वानी में एक व्यक्ति ने गये के साथ कुकर्म किया है …बता दें की ये शर्मनाक घटना बुधवार की है ,वहीं इस घटना को जब लोगों ने देखा तो आरोपी भागने लगा , लेकिन लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। और जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो सैकड़ों लोगों की भीड़ और हिंदूवादी संगठन सड़क पर आ गए। जिसके बाद आरोपी को जमकर पीटा गया।उसे गंजा किया गया और मुंह काला कर बाजार में घुमाया गया , और ना सिर्फ उसकी दुकान में तोड़फोड़ की गई, बल्कि बड़ी संख्या में मौजूद विशेष समुदाय की दुकानों को बंद करा दिया गया। बता दें की इस बड़े बवाल की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और करीब 4 घंटे चले हंगामे को किसी तरह शांत किया गया। वहीं मुखानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
बता दें की ये आरोपी मूलरूप से रामपुर रहने वाला बताया जा रहा है और कमलुवागांजा चौराहे में ये किराए की दुकान में फर्नीचर का काम करता है। बता दें की ये व्यक्ति बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दुकान की ओर लौट रहा था, कि तभी उसकी निगाह बगीचे में खड़ी एक गाय पर पड़ी।जिसके बाद आरोपी ने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और गाय के पास पहुंच गया। उसने गाय को रस्सी से बांधा और उसके साथ कुकर्म करने लगा।जिसके बाद ये खबर कुछ ही देर में पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और मौके पर आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए।जिसके बाद करीब 4 घंटे तक चले हंगामे के बाद शाम करीब 5 बजे पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया, और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और पुलिस ने हाफिज के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 और आईपीसी की धारा 377 के तहत रिपोर्ट दर्ज करली।