क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेंडिंग करते -करते नमाजी बना वैभव फिर हुआ ये

By New31 Uttarakhand

डोईवाला का एक युवक क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेडिंग करते-करते इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया।बता दें की युवक तीन-चार साल से घर से बाहर तक नहीं निकला था। वहीं ऑनलाइन इस्लामिक साहित्य पढ़ने और कुछ ग्रुपों से जुड़कर उसका मूल धर्म से इतना मोह भंग हुआ कि पिता के टोकने पर युवक मारपीट करने लगा।जी हाँ मैं बात कर रही हूँ एक ऐसे हिन्दू युवक की जो कई सालों से नमाज पढ़ रहा है जानकारी के मुताबिक क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेंडिंग करते हुए इस्लाम का कट्टर समर्थक बने वैभव को अब परिजनों ने पुलिस की सहायता से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया है। बता दें की यहां उसका कुछ दिनों तक इलाज चलेगा। फिलहाल, डॉक्टरों ने उससे बातचीत के लिए मना किया

वहीं इधर, पुलिस ने उसके लैपटॉप और मोबाइल को जांच के लिए एसटीएफ को भेजा है। इस मामले में अब एसटीएफ भी जांच करेगी।पिछले तीन साल से घर में कैद होकर वैभव इस्लाम का समर्थक बन गया। मूल धर्म से मोह भंग होने पर वह परिजनों से भी विवाद करने लगा। वैभव के परिजनों ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की तो बीते शुक्रवार को मामला प्रकाश में आया। शनिवार को परिजनों ने वैभव को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस से सहायता मांगी।बताया ये भी गया है की परिजनों के साथ वह कहीं भी जाने को तैयार नहीं होता था। वहीं पुलिस ने वैभव के लैपटॉप और मोबाइल आदि कब्जे में लिया है। लैपटॉप की एसटीएफ जांच करेगी। मोबाइल की कॉल डिटेल और पुराना डाटा भी खंगाला जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा है। मामले को लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.