जानिए आदिपुरुष को लेकर क्यों चल रहीं है सोशल मीडिया पर ये अफवाहें

By New31 Uttarakhand

बता दें की आदिपुरुष फिल्म जो ओम राउत के निर्देशन में बनी है ,ये फिल्म इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म का टीजर आने के बाद से ही इसपर लोगों ने इसपर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। कभी हनुमान जी के लुक पर सवाल उठे तो कभी रावण पर। आखिरकार मेकर्स ने बाद में उसमें कुछ जरूरी बदलाव करते दिया है और अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते दिनों खबर आई थी कि मेकर्स ने इस बात की घोषणा की थी कि हर थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाएगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें हैं कि जिसे भी उस सीट के पड़ोस वाली सीट पर बैठना होगा उसे ज्यादा रकम चुकानी होगी। इसपर टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और इन दावों में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा किया है। टी-सीरीज ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, फ्रॉड अलर्ट… आदिपुरुष की टिकट की किमत को लेकर मीडिया में कुछ भ्रामक रिपोर्ट्स चल रही हैं। हम यह साफ करना चाहते हैं कि हनुमान जी के लिए रिजर्व सीट की बगल वाली सीट के रेट में कोई फर्क नहीं होगा।

साथ ही टी-सीरीज की तरफ से आगे लिखा गया, “गलत खबरों में ना पड़ें… जय श्री राम।’बता दें कि आदिपुरुष को लेकर एकवांस बुकिंग भी चालू हो गई है। इसको लेकर यह भी खबर आ रही है कि पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करीब एक करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं राम चरण, रणबीर कपूर और अभिषेक अग्रवाल ने इस बात की घोषणा की थी वह इस फिल्म के 10,000 टिकट खरीदकर बांटेंगे। फिल्म आदिपुरुष को अपने प्रमोशन के दौरान भी काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए गई थीं जहां ओम राउत के उन्हें किस करने को लेकर भी बवाल मच गया था।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.