यहां हिन्दू संगठनों ने आरोपी का जुलूस निकालकर की धुनाई,जानिए क्या है पूरा मामला

By New31 Uttarakhand

बता दें की जौलीग्रांट में हिन्दू संगठनों ने लव जिहाद को लेकर एक युवक पर आरोप लगाते हुए उसका जौलीग्रांट हिमालयन चौक से जुलूस निकाला और जमकर धुनाई कर दी। इस मारपीट में युवक के कपड़े भी फट गए।एक विशेष धर्म से जुड़े युवक पर आरोप लगाया गया कि युवक ने लव जिहाद कर एक मेडिकल की हिन्दू छात्रा की अश्लील फोटो आदि ली हैं और अब वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी का जौलीग्रांट चौक से लेकर कुछ दूरी तक मुख्य मार्ग पर मारपीट करते हुए जुलूस निकाला गया जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने जाकर युवक को पुलिस को सौप दिया।

उसके बाद धर्म विशेष के कुछ युवक भी वहां आ गए और हिन्दू संगठन के लोगो पर आरोप लगाया कि उनकी जौलीग्रांट में दुकान है। दुकान के पास उनके साथ भी मारपीट की गई है। डोईवाला कोतवाली में हिन्दू संगठन के लोगों ने खूब नारेबाजी की।वहीं थाने में भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। हिन्दू संगठन के लोगों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल राजेश साह ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक मिस्सर वाला का बताया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.