नहीं रहे अभिनेता मंगल ढिल्लों , यशपाल शर्मा ने दी जानकारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की है।मंगल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीते थे। साल 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग में वह कैमियो रोल में दिखे थे। इसके बाद वह लगातार मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय रहे।

वहीं एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया था। अभिनेता का जन्म फरीदकोट के पंजाबी परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने यहीं से हासिल की। इसके बाद वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चले गए। हालांकि, इसके बाद वह पंजाब लौट आए और फिर वहीं से स्नातक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर जॉइन किया। साल 1986 में उनके हाथ पहला टीवी सीरियल कथा सागर लगा। मशहूर टीवी शो बुनियाद ने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई।अपने करियर में उन्होंने किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे धारावाहिकों में काम किया। बाद में, उन्हें फिल्मों के लिए रोल भी मिलने लगे। खून भरी मांग के बाद वह जख्मी औरत, दयावान, आजाद देश के गुलाम, प्यार का देवता, अकेला, दिल तेरा आशिक, दलाल, विश्वात्मा, निशाना जैसी फिल्मों में दिखे। अपने फिल्मी सफर में उन्होंने ज्यादातर नकारात्मक भूमिका ही निभाई। बड़े पर्दे पर उन्हें आखिरी बार फिल्म तूफान सिंह में देखा गया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.