आखिर कब दस्तक देगा मानसून, और कब मिलेगी गर्मी से राहत?

By New31 Uttarakhand

बता दें की मानसून ने आठ दिन की देरी से आखिरकार गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी। इसी के साथ भारत में बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई। ऐसा नहीं है कि पहली बार मानसून के आने में देरी हुई है। इसके पहले साल 2016 और 2019 में मानसून आठ जून को आया था। मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही गर्मी से लोगों को राहत भी मिलने लगेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि केरल तक पहुंच चुका मानसून आपके यहां कब दस्तक देगा? कब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होगी? कब इन इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी? मानसून को लेकर मौसम विभाग ने एक नक्शा और शेड्यूल भी जारी किया है। इसमें विभाग ने बताया है कि केरल के बाद मानसून कब और कहां पहुंचेगा। केरल तक पहुंचे मानसून का असर अगले 48 घंटे के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण के समुद्री इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, नगालैंड और मेघालय में भी नौ से 12 जून तक बारिश का अनुमान है।

वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में अगले दो से चार दिनों तक गर्मी और हीट वेब झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों में बिपरजॉय और भी भयानक रूप ले सकता है। इसके बाद यह गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। इस तूफान का असर गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान यहां तूफान व तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, आठ जून को खतरनाक चक्रवाती तूफान रात 11:30 बजे गोवा से 840 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण में और मुंबई से 870 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित था।

साथ ही अगले दो दिनों में यहां से इसके उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने का अनुमान है। यह जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे इसका रूप विकराल होने की आशंका है। इस चक्रवात के कारण सौराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में 9 से 11 जून के बीच हल्की बारिश होने के आसार हैं। तूफान को लेकर केरल, कर्नाटक और गोवा की सरकार अलर्ट मोड में हैं। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.