16 जून को आ सकता है वाहनों के किराए में सालाना स्वत: बढ़ोतरी पर फैसला,जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रदेश में वाहनों के किराए में सालाना स्वत: बढ़ोतरी पर 16 जून को निर्णय हो सकता है।बता दें की परिवहन विभाग ने राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक तय कर दी है।साथ ही आपको ये भी बता दें की की इस बैठक में कई और अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं। दरअसल, नवंबर में हुई एसटीए की बैठक में तय किया गया था कि रोडवेज बस, निजी बस, ऑटो, विक्रम, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ट्रक आदि के किराए में हर साल बढ़ोतरी के लिए एक फार्मूला तैयार किया जाए।इसके लिए उप परिवहन आयुक्त राजीव माहरा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।

वहीं इस समिति ने अब हर साल एक अप्रैल को स्वत: किराया बढ़ोतरी को लेकर एक फार्मूला तैयार कर लिया है। और 16 जून को होने वाली एसटीए की बैठक में यह फार्मूला रखा जाएगा।जिसके बाद इस पर एसटीए की मुहर लगने की बाद सालभर में ही इसे लागू कर दिया जाएगा। वहीं इसके बाद अगले साल से अप्रैल माह में स्वत: एक निश्चित दर में किराया बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। साथ ही एसटीए की बैठक में परिवहन विभाग से जुड़े कई और मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.