उत्तराखंड में मौसम के बदलते मिजाज ने सभी को हैरान किया हुआ है …जून के महीनें में भी लगातार बदल रहे मौसम नें कई जगह पर लगातार हो रही बारिश नें सभी को चौका दिया है …बता दें की देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। साथ ही आपको बता दें की मैदानी इलाकों में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।वहीं प्रदेश के छह जिलों में बुधवार यानी के आज भी बारिश होने के आसार हैं।
साथ ही मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।वहीं ये संभावना जताई जा रही है की पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के पूरे -पूरे आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको बता दें की कल यानी के मंगलवार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक बजे तक बड़कोट में 11.5, मुक्तेश्वर में 7.5 और तपोवन में 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।